UP: नौतपा के बीच मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, इस दिन होगी बारिश

UP: नौतपा के बीच मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, इस दिन होगी बारिश

UP: प्रदेशभर में नौतपा की भीषण तपिश और लू से बेहाल लोगों को दो दिन बाद राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से एक नए विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश में मौसम करवट लेगा और कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के संकेत है।  29 मई तक तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। बारिश के बाद प्रदेशवासियों को लू और प्रचंड गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

28 मई से पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 मई से पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवाओं के मिलन से मौसम बदलने लगेगा। तेज हवाओं, आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू होगा। 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली झोंकेदार के साथ गरज चमक के आसार हैं।

उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण तेज धूप, शुष्क मौसम और गर्म पछुवा हवाओं से हालात बेहद गर्म बने हुए हैं। इसी वजह से 28 मई तक कई इलाकों में लू और गर्म रातों का असर रहेगा। फिलहाल अगले दो दिनों के लिए रेड वार्निंग और उसके बाद ऑरेंज वार्निंग जारी किया गया है।

Post Comment

You May Have Missed