संभल में बोले Brajesh Pathak- धार्मिक गतिविधियां परिसरों के अंदर ही संपन्न होनी चाहिए

संभल में बोले Brajesh Pathak- धार्मिक गतिविधियां परिसरों के अंदर ही संपन्न होनी चाहिए

Brajesh Pathak: संभल में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का दौरा चर्चा में रहा। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अचानक उनके सामने कुत्ता पहुंच गया तो अफसरों में हड़कंप मच गया। वहीं सड़क पर नमाज को लेकर दिए गए उनके बयान ने भी राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी। पंचायत सचिवालय से लेकर यम तीर्थ और तहसील सभागार तक डिप्टी सीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। अमरोहा के रास्ते जिले में पहुंचे डिप्टी सीएम ने सबसे पहले असमोली में पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद जिला वे अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसी दौरान निरीक्षण के बीच एक कुत्ता अस्पताल परिसर में पहुंच गया।

Image

तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा देश: उपमुख्यमंत्री

डिप्टी सीएम के सामने कुत्ते के आने पर डीएम और सीडीओ ने अधिकारियों को तत्काल उसे हटाने के निर्देश दिए, जिसके बाद कर्मचारियों ने कुत्ते को बाहर भगाया। अस्पताल निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएम शंकर चौराहे पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यम तीर्थ पहुंचे, जहां एसपी केके बिश्नोई ने उन्हें सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने सिंदूर वाटिका में पौधारोपण भी किया। बाद में तहसील सभागार में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों को योजनाओं में तेजी लाने और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। असमोली में मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड जीत का जिक्र करते हुए कहा कि देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। वहीं कुर्बानी के दौरान सड़क पर नमाज पढ़े जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सड़क पर व्यवधान पैदा करना उचित नहीं है। धार्मिक गतिविधियां परिसरों के अंदर ही संपन्न होनी चाहिए।

Image

Post Comment

You May Have Missed