UPSC प्रीलिम्स परीक्षा के लिए यूपी के नौ जिलों में एग्जाम, कानपुर और मेरठ दो नए सेंटर

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा के लिए यूपी के नौ जिलों में एग्जाम, कानपुर और मेरठ दो नए सेंटर

लखनऊ: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा रविवार (24 मई) को हो रही है। प्रदेश के नौ जिलों प्रयागराज, लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और बरेली में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। देश में कुल 83 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें भुवनेश्वर, कानपुर और मेरठ में हाल ही में जोड़े गए तीन नए केंद्र भी शामिल हैं।

इस बार परीक्षा में पहली बार फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम लागू किया गया है। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले फेस ऑथेंटिकेशन प्रोसेस से गुजरना पड़ा। यानि कैंडिडेट्स जब सेंटर पहुंचें तो उनका फेस स्कैन किया गया। वेरिफाइड होने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी।

Post Comment

You May Have Missed