UP Weather: भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश, आज 22 जिलों में तपिश और लू का अलर्ट

UP Weather: भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश, आज 22 जिलों में तपिश और लू का अलर्ट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के करीब दो तिहाई जिले तेज धूप, गर्म पुरवा हवाओं और उमस भरी गर्मी की चपेट में हैं। दिन के साथ रातें भी तपिश से बेहाल कर रही हैं। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांदा में 46.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उमस भरी गर्मी के कारण ज्यादातर जिलों में हीट इंडेक्स बढ़ गया है, जिससे वास्तविक तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में गर्मी के साथ पुरवाई हवाएं चल रही हैं। इससे वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस और आभासी गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है।

शनिवार के लिए मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में भीषण लू और अत्यधिक गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 18 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और 41 जिलों में गर्म रातों की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

इन जिलों में है लू का रेड अलर्ट

  • -बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज व आस पास के क्षेत्र

यहां है लू का ऑरेंज अलर्ट

  • -फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

Post Comment

You May Have Missed