UP News: गरीब का हक छीनने वालों के खिलाफ सख्ती से काम करेगा कानून

UP News: गरीब का हक छीनने वालों के खिलाफ सख्ती से काम करेगा कानून
  • कालाबाजारी अवैध वसूली और गरीबों के अधिकारों में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी सरकार: मनोज पांडेय

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय द्वारा खाद्य एवं रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति व्यवस्था के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया है कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, घटतौली, जमाखोरी, अवैध वसूली और गरीबों के अधिकारों में बाधा डालने वालों के खिलाफ प्रदेश सरकार कठोर कार्रवाई करेगी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न वितरण और उपभोक्ता हितों से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गरीबों के राशन पर डाका डालने वाले, तौल में चोरी करने वाले और सरकारी व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जेल भेजने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी यह समझ लें कि लापरवाही, भ्रष्टाचार, संरक्षण देने या शिकायतों की अनदेखी करने की स्थिति में जवाबदेही तय होगी। दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जनता को पारदर्शी, ईमानदार और जवाबदेह व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। गरीब, किसान, मजदूर और पात्र लाभार्थी का अधिकार सुरक्षित रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रदेश में खाद्य एवं रसद व्यवस्था को मजबूत, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गरीब का हक छीनने वालों के खिलाफ कानून पूरी सख्ती से काम करेगा।

Post Comment

You May Have Missed