Cannes 2026: आराध्या संग रवाना हुईं ऐश्वर्या राय, एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अवतार में दिखीं मां-बेटी
Cannes 2026: ऐश्वर्या राय बच्चन गुरुवार रात अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. वे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए रवाना हुई हैं. इसी के साथ इस साल के प्रेस्टिजियस इवेंट में उनकी गैर मौजूदगी को लेकर चल रही अफवाहों पर भी विराम लग गया. ऐश्वर्या को अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ गुरुवार को फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना होते हुए देखा गया. इस दौरान मां-बेटी की जोड़ी एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में धांसू एंट्री लेती नजर आईं. एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या और उनकी बेटी ब्लैक कलर की ड्रेस में ट्विंनिंग करती दिखीं. इस मौके पर ऐश्वर्या ने शार्प लैपल्स और बारीक फ्लोरल सीक्वेंस एम्ब्रॉयडरी वाला एक स्ट्रक्चर्ड ब्लैक ब्लेजर कैरी किया था. आउटफिट पर जगह-जगह लगे एम्ब्रॉयडरी पैच पैपराजी की फ्लैश लाइट में चमक रहे थे, जिससे उनके ऑल-ब्लैक लुक में एक अलग ही चमक आ गई थी.
कान्स के क्लोजिंग डे पर ऐश्वर्या पर आएंगी नज़र
उन्होंने अपने लुक को स्ट्रेट-फिट ब्लैक ऑफिस पैंट के साथ कंप्लीट किया था और अपने ब्लैक हील बूट्स और ब्राउन हैंडल वाले ब्लैक बैग के साथ एक और ब्लैक कवर-अप कैरी किया था. ऐश्वर्या ने मुस्कुराते हुए पैप्स को ग्रीट भी किया. इस दौरान एक्ट्रेस बला की हसीन लग रही थीं. वहीं आराध्या बच्चन ने भी ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक शर्ट कैरी की थी जिस पर व्हाइट स्ट्राइप भी थीं. आराध्या इस दौरान अपनी मां का हाथ थामे हुए नजर आईं. बता दें कि ऐश्वर्या लॉरियल की एंबेसडर के तौर पर फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगीय ऐश्वर्या के कान्स फिल्म फेस्टिवल में न आने की अटकलें तब तेज़ हुईं, जब फैंस ने नोटिस किया कि इस साल के लॉरियल के प्रमोशनल कैंपेन में वह नज़र नहीं आईं थीं. माना जा रहा है कि ऐश्वर्या कान्स फिल्म फेस्टिवल के क्लोजिंग डे पर रेड कार्पेट पर नज़र आएंगी. ऐश्वर्या पहली बार 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई थीं, जब उन्होंने शाहरुख खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ अपनी फिल्म देवदास के प्रीमियर के लिए रेड कार्पेट पर वॉक किया था. अगले साल, वह पहली बार लॉरियल की एंबेसडर के रूप में रेड कार्पेट पर आईं. 2003 से, वह इस फेस्टिवल में रेग्यूलर शामिल होती रही हैं.



Post Comment