यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा में कड़ी चेकिंग, 3.66 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; CCTV से निगरानी

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा में कड़ी चेकिंग, 3.66 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; CCTV से निगरानी

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में गुरुवार (21 मई) को 7,994 पदों पर लेखपाल की पहले दिन की मुख्य परीक्षा हो रही है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इससे पहले कड़ी चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर में एंट्री दी गई। गोरखपुर में महिला अभ्यर्थियों के जूड़े खुलवाए गए। चूड़ी और मंगलसूत्र भी उतरवाए गए। महिला अभ्यर्थी विजयलक्ष्मी तिवारी ने बताया- पैरों की बिछिया छोड़कर सब कुछ उतरवा लिया गया। हाथों में सिर्फ एक-एक चूड़ी रहने दी गई।

सीतापुर में बालों के क्लेचर और कड़े उतरवाए गए। गोंडा में पानी की बोतलों के रैपर हटवाए गए। इसके बाद ही अभ्यर्थी पानी की बोतलें अंदर ले जा सके। उन्नाव में महिला अभ्यर्थियों से क्लेचर उतरवाए गए। हाथरस में कानों से कुंडल और कंगन उतरवाए गए। मेरठ में जूते उतरवाए गए।

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 44 जिलों में 861 केंद्रों पर परीक्षा करवा रहा है। आज और कल 3.66 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। देवरिया में PAC, STF और SOG की टीमों को परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए तैनात किया गया है। यहां अभ्यर्थियों की बेल्ट भी उतरवाई गई।

8 लाख अभ्यर्थियों ने भरा था लेखपाल का फॉर्म

6-7 सितंबर 2025 को पीईटी (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) हुई थी, जिसमें 19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इसके बाद 26 फरवरी 2026 को पीईटी का रिजल्ट जारी किया गया। रिजल्ट आने के बाद लेखपाल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हुई।

7,994 पदों के लिए 8 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आयोग ने नियम के अनुसार कटऑफ/परसेंटाइल के आधार पर पदों से 15 गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना। कुल 3,66,712 अभ्यर्थी इसमें चयनित किए गए।

Post Comment

You May Have Missed