सोशल मीडिया पर छाए रहे Salman Khan, एक पोस्ट बना वजह
Salman Khan: बॉलीवुड के ‘टाइगर’ सलमान खान अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिन भर छाए रहे। इसमें उन्होंने पैपराजी को फटकार लगाई थी। बुधवार को देर रात उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह काफी खुश नजर आए। पैपराजी उनसे माफी मांगते नजर आए। सोशल मीडिया पर सलमान खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान अपनी गाड़ी से उतरे। उन्होंने पैपराजी को पोज दिए। इस दौरान कई पैपराजी ने उनसे माफी मांगी। एक ने कहा ‘भाईजान कल के लिए सॉरी।’ एक और ने कहा ‘भाईजान हम आपको प्यार करते हैं।’ इतने में पीछे से रितेश देशमुख आ गए। रितेश देशमुख सलमान खान से गले मिले।
पैपराजी पर भड़के थे सलमान खान
आपको बता दें कि मंगलवार की देर रात सलमान खान हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे। उनको देखकर वहां मौजूद पैपराजी ने भाई-भाई कहकर चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद सलमान खान पैपराजी के चिल्लाने और फोटो लेने को लेकर नाराज नजर आए थे। उन्होंने पैप्स को फटकार भी लगाई थी। उन्होंने पैपराजी से पूछा कि अगर उनके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती होता तो वे कैसी प्रतिक्रिया देते?
सलमान खान ने रात में की पोस्ट
इसके बाद सलमान खान ने रात के तीन बजे के करीब 3 पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने अपनी बात रखी और पैपराजी को फटकार भी लगाई। उन्होंने यहां तक लिखा ‘साठ साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला ये याद रख लेना। जेल में डालोगे, हा हा…।’ सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।



Post Comment