Diana Penty Cannes: चर्चा में एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक, अप्सरा से कम नहीं लग रहीं डायना
Diana Penty Cannes Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं। इस इवेंट में उन्होंने भारत पवेलियन में हुई एक चर्चा में हिस्सा लिया। कान फेस्टिवल के इस खास इवेंट के लिए डायना ने साड़ी को अटायर के तौर पर चुना। वह गोल्डन कलर की खूबसूरत साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लगी हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में डायना पेंटी ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई गोल्डन कलर साड़ी पहनी थी। यह लुक अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। फैंस डायना के लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। गोल्डन कलर की यह साड़ी अपने आप में बहुत खास थी। इसे बड़े ही अलग ढंग से ड्रेप किया गया था। इसके साथ एक गोल्डन जैकेट भी डायना ने पहना था। जिससे एक्ट्रेस का लुक बिल्कुल हटकर नजर आया।
स्मोकी आई मेकअप और ग्लैमरस लुक
इस साड़ी अटायर को और खूबसूरत बनाने के लिए डायना पेंटी ने स्मोकी आई मेकअप किया। गोल्डन साड़ी में वह किसी अप्सरा जैसी लग रही थीं। डायना पेंटी ने भी कैप्शन में एक खास बात लिखी। इसमें वह लिखती हैं, ‘भारत पवेलियन में मनीष मल्होत्रा की तैयार की गई खास साड़ी पहनी है। भारत में गोल्डन कलर का मतलब एक रंग से कहीं अधिक रहा है।’ डायना पेंटी ने कान फिल्म फेस्टिवल में ‘इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ (IFFI) के निदेशक आशुतोष गोवारिकर के साथ भाग लिया था। उनके साथ भी एक तस्वीर एक्ट्रेस ने पोस्ट की है।



Post Comment