तलाक की खबरों से सुर्खियों में मौनी रॉय, पति सूरज को इंस्‍टाग्राम पर किया अनफॉलो

तलाक की खबरों से सुर्खियों में मौनी रॉय, पति सूरज को इंस्‍टाग्राम पर किया अनफॉलो

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) तलाक की अफवाहों से चर्चा में हैं। इसी बीच मौनी रॉय ने सोशल मीडिया से पति को अनफॉलो कर तलाक की खबरों को और तेज कर दिया है। मौनी के तलाक की खबरें सोशल मीडिया से शुरू हुईं। सामने आया कि कपल को लंबे समय से एक-दूसरे के साथ पब्लिकली स्पॉट नहीं किया गया है।

इसी बीच मौनी रॉय की सोशल मीडिया फॉलोविंग और फॉलोवर्स लिस्ट देखने से सामने आया कि वो पति सूरज नांबियार को फॉलो ही नहीं कर रही हैं। ठीक इसी तरह उनके पति भी उन्हें फॉलो नहीं करते। हालांकि, ये साफ नहीं है कि ये सिलसिला पहले से चला आ रहा है या कपल ने हाल ही में एक-दूसरे को अनफॉलो किया है।

तलाक की खबरों से सुर्खियों में मौनी रॉय, पति सूरज को इंस्‍टाग्राम पर किया अनफॉलो

पति के साथ की तस्‍वीरें भी हटाईं

इसके अलावा, मौनी रॉय का इंस्टाग्राम अकाउंट खंगालने से सामने आया है कि उन्होंने पति के साथ पोस्ट की हुईं सभी तस्वीरें हटा दी हैं। साल 2024 तक उनके अकाउंट में पति की कोई तस्वीर ही नहीं है। सूरज नांबियार का इंस्टाग्राम खंगालने पर सामने आया कि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने मौनी के साथ आखिरी पोस्ट 2024 में पोस्ट की थी, जिसके बाद उनके अकाउंट की आखिरी पोस्ट अप्रैल 2025 की है।

2022 में हुई थी मौनी-सूरज की शादी

मौनी रॉय ने 22 जनवरी, 2022 में बिजनेसमैन सूरज नांबियार से गोवा में शादी की थी। ये शादी मलयाली रीति-रिवाजों से हुई। इसके बाद मौनी ने सोशल मीडिया पर पति के साथ वेकेशन की कई खूबूसरत तस्वीरें भी शेयर की थीं।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2025 में मौनी रॉय फिल्म ‘भूतनी’ में नजर आई थीं। जल्द ही वो तमिल फिल्म ‘विश्वंभरा’ में कैमियो करती दिखेंगी। इसके अलावा वो ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘द वाइव्स’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

Post Comment

You May Have Missed