पश्चिम बंगाल CM पद की शपथ के लिए सुवेंदु अधिकारी रवाना, PM मोदी रहेंगे मौजूद

पश्चिम बंगाल CM पद की शपथ के लिए सुवेंदु अधिकारी रवाना, PM मोदी रहेंगे मौजूद

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मनोनीत मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी अपने आवास से रवाना हुए। वे आज सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के सीएम पद की शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

शुक्रवार को कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में सुवेंदु को नेता चुना गया। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया। इसके बाद सुवेंदु लोकभवन में राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

सुरक्षा में 4 हजार जवान तैनात

कोलकाता के जिस ग्राउंड में शपथ समारोह हो रहा है, उसमें वाटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं। इसके अलावा मैदान में झालमुड़ी और रसगुल्ला का स्टॉल भी है। पंडाल को बंगाल की थीम में सजाया गया है। कार्यक्रम में एक लाख लोग आने की संभावना है। सुरक्षा में 4 हजार जवान तैनात किए गए हैं।

सुवेंदु की शपथ से पहले पीएम मोदी का X पर पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर एक पोस्ट में लिखा- “आज, ‘पोचिशे बोइशाख’ पर, हम गुरुदेव टैगोर को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। गुरुदेव टैगोर असाधारण प्रतिभा के धनी लेखक, विचारक और कवि थे। उन्होंने एक असाधारण दार्शनिक, शिक्षाविद्, कलाकार और भारत की सभ्यतागत आत्मा की एक शाश्वत आवाज के रूप में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने मानवता की गहनतम भावनाओं और हमारी संस्कृति के उच्चतम आदर्शों को अपनी अभिव्यक्ति प्रदान की। उन्होंने हमारे समाज को नवीन विचारों, रचनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक आत्मविश्वास से समृद्ध किया। हम उन्हें गहरी श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ याद करते हैं। उनके विचार निरंतर हमारे मनों को आलोकित करते रहें और हमारे प्रयासों में हमारा मार्गदर्शन करते रहें।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोलकाता पहुंचे

सुवेंदु की शपथ के लिए दिल्ली CM रेखा गुप्ता कोलकाता पहुंचीं

CM रेखा गुप्ता ने कहा- PM मोदी और सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्य सरकार विश्वास और विकास की राजनीति करेगी।

दिलीप घोष बोले– BJP सरकार श्यामा प्रसाद का सपना पूरा करेगी

दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली BJP सरकार लोगों की उम्मीदों और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा करेगी। खड़गपुर सदर सीट से विधायक घोष बोले- पार्टी ने इस पूर्वी प्रांत में राजनीतिक बदलाव लाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है।

घोष ने कहा, “हमने लंबे समय तक संघर्ष किया। अब नतीजे आ गए हैं, और सत्ता में बदलाव हो गया है। हमें लोगों की इच्छाओं और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा करने के लिए काम करना होगा।”

गुजरात CM भूपेंद्र पटेल, आंध्र CM चंद्रबाबू कोलकाता पहुंचे

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता पहुंचे।

सुवेंदु के शपथ समारोह में नगालैंड CM नेफियू रियो कोलकाता पहुंचे

मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने कहा- आप राज्य में बदलाव देखेंगे, पश्चिम बंगाल का भी विकास होगा।

महाराष्ट्र CM देवेन्द्र फडणवीस ने कालीघाट मंदिर में दर्शन किए

2016 में पहली बार खाता खोला, 2026 में भाजपा का पहला सीएम

बीजेपी के गठन के बाद सन् 1982 में पार्टी ने बंगाल में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था। पार्टी को खाता खोलने में 34 साल लगे और 2016 में उसने 3 सीटें जीतें। तब पार्टी का वोट शेयर 10.3% था। 2021 में भाजपा ने 38.4% वोट शेयर के साथ 77 सीटें हासिल कीं। इस बार पार्टी ने 45.84% वोट शेयर के साथ 207 सीटें हासिल कीं।

Post Comment

You May Have Missed