Amit Shah: असम-बंगाल में घुसपैठ अब असंभव, बॉर्डर को अभेद्य किला बना देंगे
Amit Shah: अमित शाह ने ऐलान किया कि शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल की नई सरकार कैसी होगी और किस दिशा में काम करेगी। अमित शाह ने साफ किया कि बीजेपी सरकार पश्चिम बंगाल और असम को अभेद्य किला बना देगी। अब घुसपैठियों के लिए बंगाल में घुसना असंभव होगा। कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का अगला मुख्यमंत्री नियुक्त किया और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिंसा और धमकियों की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन बंगाल चुनाव में लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है। अमित शाह ने कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक में कहा, “पश्चिम बंगाल के विकास के लिए हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। बंगाल चुनाव में मिली जीत बेहद महत्वपूर्ण है। इस प्रचंड जनादेश के साथ हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।” इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद घुसपैठ और गौ-तस्करी असंभव हो जाएगी।
गृह मंत्री श्री @AmitShah कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए। https://t.co/FyzxUW7YXE
— BJP (@BJP4India) May 8, 2026
बंगाल की जनता को धन्यवाद कहा
अमित शाह ने कहा, “मैं हाथ जोड़कर बंगाल की जनता का कोटि-कोटि धन्यवाद करना चाहता हूं। कम्युनिस्टों के समय से जिस प्रकार का माहौल बनाया जाता था, ममता जी ने इसे और गहरे तरीके से भय में परिवर्तित किया। वहां मत की अभिव्यक्ति लगभग असंभव थी, हिंसा और क्रूरता के सैकड़ों उदाहरण उसके प्रमाण हैं। उसके बीच भाजपा और हमारे नेता नरेन्द्र मोदी पर भरोसा कर बंगाल की जनता ने जो प्रचंड विजय हमें दी है, उसके लिए मैं बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। बंगाल की जनता ने हमसे जो अपेक्षा रखी और जिन आशाओं के साथ हमें बहुमत दिया है, हम पूरा प्रयास करेंगे कि आपके विश्वास को तनिक भी ठेस न पहुंचे, इसमें कोई कमी न हो। हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सोनार बांग्ला के लक्ष्य को लेकर हम चलें और बंगाल की जनता की अपेक्षाओं को हम पूर्ण करें।”
कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री @AmitShah ने ममता बनर्जी को उन्हीं की गृह सीट भवानीपुर से हराने वाले श्री @SuvenduWB को सर्वसम्मति से बंगाल विधानमंडल दल का नेता घोषित किया। pic.twitter.com/w5zMQp0O7F
— BJP (@BJP4India) May 8, 2026
घुसपैठ और गौ तस्करी असंभव होगी
गृहमंत्री ने कहा, “आज त्रिपुरा में हमारी सरकार है, असम में हमारी सरकार है और अब बंगाल में भी हमारी सरकार बनी है। घुसपैठ और गौ तस्करी असंभव होने वाली है। दृढ़ता के साथ बंगाल सरकार और भारत सरकार इस सीमा को राष्ट्र की सुरक्षा के अभेद किले की तरह परिवर्तित कर देगी। 23 प्रशासनिक जिलों में से 9 जिले ऐसे हैं, जहां दीदी का खाता भी नहीं खुला है। सूपड़ा साफ हो चुका है। मैंने ऐसा प्रचंड जनादेश कभी देखा नहीं क्योंकि सरकार काम करती है तो जनादेश मिलता है, लेकिन जहां विपक्षी दल में है और विरोधी दल के नेता को बोलने का मौका नहीं दिया जाता है, वहां पर सत्ताधारी दल का 9 जिलों में शून्य वोट ये केवल जनता और ईश्वर की कृपा है। भवानीपुर की जनता का मैं बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं। शुभेंदु दा ने गत चुनाव में दीदी को नंदीग्राम में हराया था। मैंने दीदी का एक इंटरव्यू देखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं उनके गढ़ में लड़ने चली गई। दीदी, इस बार शुभेंदु दा ने आपको आपके घर में हराया है।”



Post Comment