कौशांबी में पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के पांच लोगों पकड़ा, स्कूली छात्रा भी बरामद

कौशांबी में पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के पांच लोगों पकड़ा, स्कूली छात्रा भी बरामद

कौशांबी: जिले में पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग का खुलासा करते हुए दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोखराज थाना क्षेत्र से गायब हुई एक स्कूली छात्रा को ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के एक युवक के पास से बरामद किया है। उनके पास से सात मोबाइल और 13 हजार नगदी भी बरामद की गई है।

यह गैंग लड़कियों की खरीद फरोख्त का काम करते हैं और नाबालिग लड़कियों को बहला फुसला कर गायब कर उसके साथ दरिंदगी भी करते थे। बाद में उसे अन्य किसी के हाथ रुपये लेकर बेच देते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को लिखा-पढ़ी कर न्यायालय पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पढ़िए पूरा मामला

मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है, जहां की एक हाईस्कूल की छात्रा 25 मार्च को परीक्षा देने गई थी और अचानक गायब हो गई थी। स्कूली छात्रा के पिता ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। पुलिस मामला दर्ज कर स्कूली छात्रा को खोजने में जुटी हुई थी। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने स्कूली छात्रा को बरामद करने के लिए टीम गठित की थी। टीम ने सर्विलांस और इलेक्‍ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर स्कूली छात्रा को कासगंज जनपद से बरामद किया। स्कूली नाबालिग छात्रा ने पुलिस को बताया कि सुमित नाम के युवक ने उसके साथ संबंध बनाए, उसके बाद उसके दोस्त शाहरुख ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर सुमित से उसकी शादी करा दी गई थी और बाद में उसे एक अधेड़ के हाथों बेच दिया गया था।

पुलिस टीम नाबालिग छात्रा को बरामद करने के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुमित कुमार निवासी गौसगंज थाना पटियाली जनपद कासगंज उसकी भाभी मंजू उर्फ फूलमती पत्नी रवींद्र जनपद कासगंज, अनुराधा पत्नी हरी सिंह  निवासी हाथरस, शाहरुख हुसैन पुत्र रिजवान निवासी जनपद एटा और अंशु जाटव पुत्र नवाब सिंह मैनपुरी को अरेस्ट किया है।

Post Comment

You May Have Missed