लखनऊ में वकील ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत

लखनऊ में वकील ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत

लखनऊ: अलीगंज सेक्टर-ई में गुरुवार रात एडवोकेट शैलेंद्र प्रताप सिंह (40) ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल कनपटी पर सटाकर फायर किया। गोली लगते ही मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को शैलेंद्र की बहन शालिनी सिंह ने सूचना दी कि उनके भाई ने खुद को गोली मार ली है।

शादी के दो साल बाद भी नहीं थी कोई संतान

पुलिस मौके पर पहुंची तो शैलेंद्र कमरे में खून से लथपथ पड़े मिले। उनके पास ही पिस्टल पड़ी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शैलेंद्र की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो शैलेंद्र मृत अवस्था में पड़े थे।

फॉरेंसिक साइंस टीम ने मौके से पिस्टल समेत अन्य साक्ष्य कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ACP शशि प्रकाश मिश्र ने बताया कि परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Post Comment

You May Have Missed