भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी ने ममता को 15 हजार वोटों से हराया, तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों में से भाजपा ने 201 सीटें जीत ली हैं और 7 पर आगे है। टीएमसी ने 69 सीटें जीती हैं और 12 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को सिर्फ दो सीट पर जीत मिली है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों से हराया। सुवेंदु के खिलाफ यह उनकी लगातार दूसरी हार है।
ममता ने की दोबारा काउंटिंग की मांग
साल 2021 विधानसभा चुनाव में सुवेंदु नंदीग्राम से ममता के खिलाफ जीते थे। वहीं, ममता बनर्जी हार से पहले ही काउंटिंग सेंटर से निकल गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि, मुझे अंदर धक्का दिया और पीटा गया। यहां दोबारा काउंटिंग होनी चाहिए।
उधर, केरलम में सभी 140 सीटों पर नतीजे घोषित हो गए हैं। यहां कांग्रेस ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की है। असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की कुल 529 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। सबसे बड़ा उलटफेर तमिलनाडु में हुआ है, जहां 2 साल पहले बनी विजय की पार्टी नंबर वन हो गई है। TVK ने 96 सीटों पर जीत दर्ज की है, 11 सीटों पर आगे चल रही है।
असम में हिमंता सरकार
तमिलनाडु के मौजूदा CM एमके स्टालिन कोलाथुर सीट हार गए हैं। उन्हें TVK के वीएस बाबू ने 8000 से ज्यादा वोटों से हराया है। बाबू पहले DMK में थे। फरवरी 2026 में ही उन्होंने विजय की पार्टी जॉइन की थी। अब TVK को सरकार बनाने के लिए 118 सीटों का बहुमत चाहिए। इस बीच विजय के ड्राइवर के बेटे आर. सबरिनाथन ने विरुगम्बक्कम सीट से जीत दर्ज की है। इधर, असम में भी हिमंता सरकार की वापसी हो गई है। हिमंता लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे। BJP ने यहां 81 सीटें जीत ली हैं। जो बहुमत के आंकड़े से 13 ज्यादा है।
4 राज्यों में जीत-हार का आंकड़ा
तमिलनाडु में DMK दूसरे नंबर पर: 173 सीटों पर नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। TVK ने 82 और DMK+ ने 46 सीटों पर जीत दर्ज की है। AIADMK ने 38 सीटें जीत ली हैं।
केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस सत्ता में लौटी: 140 सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस ने 63 सीटों पर, CPI(M) ने 26 और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 22 सीट पर जीत हासिल की है।
असम में तीसरी बार हिमंता सरकार: 124 सीटों पर नतीजे जारी कर दिए गए हैं। BJP 81 सीटें, कांग्रेस 18, बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट 10 सीट, AGP 10 सीट और AIUDF 2 सीट पर जीती है।
पुडुचेरी में बीजेपी+ सरकार: 28 सीटों के नतीजे आ गए हैं। CM रंगास्वामी की पार्टी 10 सीटें जीत चुकी है। DMK ने 5 सीट, BJP ने 4 और TVK ने 2 सीट जीती हैं।



Post Comment