बंगाल-असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत, PM मोदी बोले- वर्षों की साधना सिद्ध हुई  

बंगाल-असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत, PM मोदी बोले- वर्षों की साधना सिद्ध हुई  

नई दिल्‍ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) पांच राज्यों में से तीन (पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी) में सरकार बना रही है। हालांकि, केरलम में सभी 140 सीटों पर नतीजे घोषित हो गए हैं। यहां कांग्रेस ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की है। दिल्ली स्थिति बीजेपी मुख्यालय पर मनाए जा रहे जश्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। सालों की साधना जब सिद्धी में बदलती है तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी में देशभर के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पिछले साल 14 नवंबर को मैंने यहीं से कहा था कि गंगा जी बिहार से आगे होते हुए गंगासागर तक जाती हैं। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल। आज मां गंगा के पास बसे राज्यों में भाजपा एनडीए सरकार है। एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं। आज का ये दिन कई मायनों में खास है। ये देश के उज्जवल भविष्य की उद्घोषणा, भरोसे का दिन है। भरोसा भारत महान लोकतंत्र पर, भरोसा परफॉर्मेंस की पॉलिटिक्स पर, भरोसा एक भारत श्रेष्ठ भारत भावना पर।

बंगाल-असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत, PM मोदी बोले- वर्षों की साधना सिद्ध हुई  

वंदे मातरम् के 150वे साल में जीत का महत्व बड़ा

पीएम मोदी ने कहा, बंगाल के भाग्य में आज से एक नया अध्याय जुड़ गया। आज बंगाल भय मुक्त हुआ है। विकास के भरोसे पर युक्त हुआ है। साथियों इस जीत के साथ वंदे मातरम् के 150वे साल में और बंकिम जी को बंगाल के लोगों ने सादर नमन किया है। बंगाल में हमारे कितने कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन इस जीत के लिए समर्पित किया है। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को अत्याचार सहने पड़े। केरल और बंगाल में भाजपा के हर कार्यकर्ता को कितनी मुसीबतें झेलनी पड़ी उन पर कितने जुल्म हुए।

उन्‍होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सफलता के श्रेय ऐसे सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिवार को देता हूं। 4 मई की शाम भले ढल रही हो, लेकिन बंगाल की पावन धरा पर एक नया सूर्योदय हुआ है।

डॉ. मुखर्जी की आत्मा को शांति मिली होगी

पीएम मोदी ने कहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को कितनी शांति मिली होगी। उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना करके हर कार्यकर्ता को संदेश दिया कि देश के लिए जीना और देश के लिए मरना है। डॉ. मुखर्जी ने बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी।

आप दो साल के ट्रेंड देखिए हरियाणा में लगातार तीसरी बार, महाराष्ट्र में जोरदार विजय, दिल्ली में अभूतपूर्व जीत, बिहार में भी पहले से बड़ी जीत मिली। ये सफलता लोकल गवर्नेंस के चुनाव में भी दिख रही है। गुजरात के स्थानीय निकायों के चुनाव परिणाम आए। हर चुनाव में जनता भाजपा को आशीर्वाद के नए रिकॉर्ड बना रही है। गुजरात में भाजपा को अब तक हाईएस्ट वोट शेयर मिला। ये भाजपा की गुड गवर्नेंस का बहुत बड़ा उदाहरण है।

हमारा मंत्र नागरिक देवो भव

उन्‍होंने कहा कि साल 2021 में हमने पुडुचेरी की जनता के सामने बेस्ट पुडुचेरी का विजन रखा उन्होंने उस विजन पर विश्वास जताया। मैं पुडुचेरी के युवाओं को, फिशरमैन साथियों को भी विश्वास दिलाता हूं कि एनडीए आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करती रहेगी। आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा एनडीए की सरकारें हैं। हमारा मंत्र है नागरिक देवो भव। हम जनता की सेवा में जुटे हैं। इसलिए जनता भाजपा पर ज्यादा भरोसा कर रही है।

मोदी बोले- 2013 में जब भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में काम दिया और काशी में जब फॉर्म भरने गया तो मेरे दिल से निकला कि न मुझे किसी ने भेजा है मां गंगा ने मुझे बुलाया है। आज में महसूस करता हूं कि मां गंगा का आशीर्वाद हम सब पर है। मां ब्रह्मपुत्र, मां कामख्या का भी हम सब पर आशीर्वाद रहा है। असम की जनता ने तीसरी बार एनडीए पर भरोसा किया है। असम के इतिहास की बहुत बड़ी घटना है असम की टी गार्डन वाले क्षेत्रों में भी भाजपा को समर्थन मिला है। असम अब अपने विकास की रफ्तार अब और बढ़ाएगा।

गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला

प्रधानमंत्री ने कहा, भारत के लोकतंत्र की गरिमाओं को बनाए रखने में आप सबका इतिहास हमेशा याद रखेगा। पिछले साल 14 नवंबर को मैंने यहीं से कहा था गंगा जी बिहार से आगे होते हुए गंगासागर तक जाती हैं। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल। आज मां गंगा के पास बसे राज्यों में भाजपा एनडीए सरकार है।

मोदी ने कहा कि लोकतंत्र हमारे लिए रगों में दौड़ता हुआ संस्कार है। आज भारत का लोकतंत्र ही नहीं संविधान भी जीता है, संविधानिक संस्थाएं भी जीती हैं। बंगाल में 93% वोटिंग होना अपने आप में ऐतिहासिक रहा। केरलम, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी रिकॉर्ड बने। महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। ये भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बन रही।

जनता ने दिखाया कि ये हमारा भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी

पीएम मोदी ने कहा, आज कई उपचुनाव भी उत्साहजनक रहे। महाराष्ट्र, गुजरात, नगालैंड और त्रिपुरा में हमारे उम्मीदवार जीत गए। सुनेत्रा पवार ने भी बड़ी जीत दर्ज की है। मैं जनता का उनके समर्थन के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं। जय-पराजय चुनाव का हिस्सा है, लेकिन 5 राज्यों की जनता ने दुनिया को दिखाया कि ये हमारा भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। नितिन नवीन की तारीफ में उन्‍होंने कहा, आज नया इतिहास रच दिया है। भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के बाद ये पहले चुनाव थे। इन चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को उनका जो मार्गदर्शन था वो इस विजय में बहुमूल्य रहा।

एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं। साथियों आज का ये दिन कई मायनों में खास है। ये देश के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा, भरोसे का दिन है। भरोसा भारत महान लोकतंत्र पर, भरोसा परफॉर्मेंस की पॉलिटिक्स पर, भरोसा एक भारत श्रेष्ठ भारत भावना पर। आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। सालों की साधना जब सिद्धी में बदलती है तो चेहरे पर जो खुशी होती है वो खुशी में देशभर के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।

नितिन नवीन बोले– हम भरोसे के साथ चल रहे हैं

इससे पहले बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता भय के वातावरण से मोदी के भरोसे के वातावरण में आई है। मोदी की गारंटी को सपनों को हकीकत के आईने में बुनेंगे तो जनता आपके साथ खड़ी होती है। यही कारण है कि देश के कई राज्यों में भाजपा सरकार दोबारा आती हैं। इन रिजल्ट से जनता ने स्पष्ट किया कि हम भरोसे के साथ चल रहे हैं। 12 सालों के बाद भी मोदी के प्रति वहीं विश्वास और प्रेम जनता के बीच में कायम है।

उन्‍होंने कहा कि आज 4 मई का दिन है, लेकिन 4 जून 2024 को जनता ने हमारे नेतृत्व पर विश्वास जताया और समर्थन दिया था। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों ने आस्था व्यक्त की। इन राज्यों के नतीजों ने स्पष्ट किया कि जनता का विश्वास और समर्थन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए है। ये जीत काफी संघर्षों के बाद मिली है। वर्षों तक वामपंथियों ने बंगाल में भय का वातावरण बना रखा था।

Post Comment

You May Have Missed