गोरखपुर से अविमुक्तेश्वरानंद की 81 दिनों की गो सेवा यात्रा शुरू, बोले- गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करें

गोरखपुर से अविमुक्तेश्वरानंद की 81 दिनों की गो सेवा यात्रा शुरू, बोले- गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करें

गोरखपुर: जिले से रविवार सुबह ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने 81 दिन की गो सेवा यात्रा की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत सहारा एस्टेट स्थित भारत माता मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हम यहां योगी आदित्यनाथ के लिए नहीं आए हैं। गोरक्षा के नाम पर इस जगह का नाम है। गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली है, इसलिए हम यहां से यात्रा शुरू कर रहे हैं। केवल उन्हें जानकारी देनी होती तो हम प्रदेश के किसी जिले में करते उन तक जानकारी पहुंच ही जाती।

गोरखपुर ग्रामीण से शुरू यह यात्रा गोरखपुर शहर विधानसभा में सम्पन्न होगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गायों के संरक्षण को बढ़ावा देना और गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए जनजागरण करना है। यात्रा के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद रोजाना 5 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगे। वे अपने रथ से ही लोगों को संबोधित करेंगे। यात्रा रोज सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। यह यात्रा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी और 23 जुलाई को गोरखपुर में ही समापन होगा, जहां एक बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी।

गोरखपुर में बनाए जाएंगे 3 लाख रामाधाम

जिला प्रशासन ने सहारा एस्टेट में कार्यक्रम के लिए 29 शर्तों के साथ अनुमति दी है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि गोरखपुर में करीब 3 लाख रामाधाम बनाए जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे केंद्र स्थापित करने की योजना है। इन रामाधाम का उद्देश्य धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना होगा। यहां भगवान राम से जुड़ी पूजा-अर्चना, सत्संग, गौ सेवा और समाज को जोड़ने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Post Comment

You May Have Missed