दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी धुरंधर 2, बाहुबली 2 को छोड़ा पीछे; जानें कुल कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क: फिल्म ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। फिल्म की दुनियाभर में कमाई 1,788.32 करोड़ रुपये हो गई। धुरंधर 2 ने बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया, जिसने 1,788.06 करोड़ रुपये कमाए थे। अब यह सिर्फ दंगल (₹2070 करोड़) से पीछे है।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 45वें दिन भारत में ₹2.77 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन अब 1,138.54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,362.57 करोड़ रुपये हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। ओवरसीज में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 425.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,788.32 करोड़ रुपये हो चुका है।
धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था
धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपये कमाए। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपये हुआ।
विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपये कमाए। अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा।



Post Comment