लखनऊ में LDA की ग्रीन रेस में दौड़े 1500 लोग, 3.5 किमी डीजे की बीट पर थिरके भी

लखनऊ में LDA की ग्रीन रेस में दौड़े 1500 लोग, 3.5 किमी डीजे की बीट पर थिरके भी

लखनऊ: राजधानी में रविवार (03 मई) को लोगों को स्वस्थ रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की तरफ ‘ग्रीन रन’ का आयोजन किया गया। 3.5 किलोमीटर (5,000 स्टेप) की यह फन रेस ग्रीन कॉरिडोर पर झूलेलाल वाटिका से न्यू डालीगंज ब्रिज के बीच हुई। इस फ्रेंडली दौड़ में लगभग 1500 लोगों ने हिस्सा लिया। छोटे बच्चे , बुजुर्ग और महिलाओं समेत हर उम्र के लोग शामिल हुए।

रेस के दौरान मूविंग डीजे पर लोग झूमते हुए नजर आए। आगे-आगे मूविंग डीजे चल रहा था। पीछे उसकी बीट पर लोग जमकर थिरक रहे थे। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने भी इस रेस में हिस्सा लिया। उन्होंने तालियां बजाकर सभी लोगों का जोश बढ़ाया रेस खत्म होने के बाद फर्स्ट, सेकंड और थर्ड प्राइज दिया गया, जितने लोगों ने हिस्सा लिया था, सभी को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

लखनऊ में LDA की ग्रीन रेस में दौड़े 1500 लोग, 3.5 किमी डीजे की बीट पर थिरके भी

चार कैटेगरी में हुए रजिस्ट्रेशन

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह आयोजन फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हुआ। ग्रीन रन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खोला गया था, जिसमें 1500 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया । प्रतियोगिता का आयोजन 4 कैटेगरी में किया जाएगा। पहली श्रेणी 18 से 30 वर्ष, दूसरी 30 से 50 वर्ष और तीसरी 50 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के लिए निर्धारित किया गया। युगल कैटिगरी के लिए 172 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

वहीं, उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सुबह झूलेलाल वाटिका में सभी प्रतिभागी जमा हुए। जहां दौड़ से पहले योग और जुम्बा जैसी फिटनेस एक्टिविटी हुई उसे बाद फ्लैग ऑफ के साथ ग्रीन रन की शुरुआत हुई। प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रास्ते में 4 स्थानों पर हाइड्रेशन प्वाइंट बनाये जाएंगे, जहां शुद्ध पेयजल की व्यवस्था को गई। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल, मेडिकल की टीम और एंबुलेंस की गाड़िया तैनात रहीं।

Post Comment

You May Have Missed