एमपी-राजस्थान समेत आठ राज्यों में आंधी-बारिश, देश के चार शहरों में तापमान 44°C पार

एमपी-राजस्थान समेत आठ राज्यों में आंधी-बारिश, देश के चार शहरों में तापमान 44°C पार

नई दिल्‍ली: देश के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई। उत्‍तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ यानी आठ राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई जगह ओले भी गिरे।

राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, जोधपुर सहित कई शहरों में तेज आंधी चली। 11 शहरों में पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया। जयपुर के जयसिंहपुरा खोर में तूफान से बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से बाइक सवार युवक जिंदा जल गया।

देहरादून में गिरे ओले

उत्तराखंड के देहरादून में ओले गिरे। उत्तरकाशी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का हेलिकॉप्टर ओलावृष्टि के बीच लैंड हुआ। इधर, देश के कई शहरों में अब भी हीटवेव की स्थिति है। शनिवार को महाराष्ट्र और राजस्थान के 4 शहरों में तापमान 44°C के पार रहा।

महाराष्ट्र का वर्धा 44.5°C तापमान के साथ देश में सबसे सबसे गर्म रहा। चंद्रपुर में 44.4°C पारा रहा। राजस्थान के जैसलमेर में 44.4°C और बाड़मेर में 44.3°C तापमान दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ के धमतरी में सड़कों पर पानी की फुहारें छोड़ी गईं।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

4 मई: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरलम में बारिश होगी। बंगाल, असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट है, वहीं तमिलनाडु पुडुचेरी में उमस भरा मौसम रहेगा।

5 मई: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है। राजस्थान में लू चलेगी। साथ ही आंधी-बारिश का भी अलर्ट है। सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरलम में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

Post Comment

You May Have Missed