बंगाल में 15 बूथ पर कल दोबारा वोटिंग, सुवेंदु अधिकारी पहूंचे EVM स्ट्रॉन्ग रूम  

बंगाल में 15 बूथ पर कल दोबारा वोटिंग, सुवेंदु अधिकारी पहूंचे EVM स्ट्रॉन्ग रूम  

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुवेंदु अधिकारी शुक्रवार शाम 6.30 बजे कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में ईवीएम (EVM) स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे। वे यहां करीब 10 मिनट रुके। इसी स्ट्रॉन्ग रूम में गुरुवार रात को सीएम ममता बनर्जी 4 घंटे बैठी रही थीं। दरअसल, TMC ने चुनाव अधिकारियों पर बिना सूचना दिए EVM स्ट्रॉन्ग रूम खोलने, EVM से छेड़छाड़ और वहां संदिग्ध लोग मौजूद होने के आरोप लगाए हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा वोटिंग कराने का फैसला किया है।

दरअसल, 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान डायमंड हार्बर के 4 और मगराहट पश्चिम के 11 बूथों पर हिंसा, EVM से छेड़छाड़ और झड़प हुई थी। उधर, कोलकाता के सात EVM स्ट्रॉन्गरूम में सिक्योरिटी सख्त कर दी गई है। पुलिस ने 200 मीटर के दायरे में 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकठ्ठा होने पर रोक लगा दी है। सेंट्रल ऑर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPF) की करीब 700 कंपनियां तैनात की गई हैं। प्रशासन ने यह फैसला खुदीराम अनुशीलन केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर गुरुवार रात TMC और BJP कार्यकर्ताओं के 5 घंटे विरोध-प्रदर्शन के बाद लिया गया है।

ममता कल स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे बैठी रहीं

मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी करीब 8 बजे सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं और लगभग 4 घंटे अंदर रहीं थीं। देर रात करीब 12:07 बजे बाहर निकलकर उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर EVM लूटने और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लगा देंगे।

सीएम ममता ने कहा कि जब से चुनाव का ऐलान हुआ है तब से पश्चिम बंगाल की पुलिस चुनाव आयोग के दबाव में काम कर रही है। रोजाना पुलिस को सस्पेंड करने और केस लगाने को लेकर डराया जा रहा है।

हल्दिया के DCRC सेंटर में एक महिला फेक ID कार्ड से घुसी

हल्दिया में एक अनजान महिला डिस्ट्रीब्यूशन रिसेप्शन सेंटर (DCRC) में घुसी। सुरक्षाकर्मयों ने जब पूछताछ की तो उसने खुद को पश्चिम बंगाल IT इंफ्रास्ट्रक्चर डिपार्टमेंट की कर्मचारी बताया। आखिर में उसे तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने रोका, जिसके बाद इलेक्शन कमीशन के अधिकारी आए और कहा कि यह एक गलती थी और वह अनजाने में वहां आ गई थी।

हालांकि, बाद में पता चला कि महिला का ID कार्ड नकली था और इसे अंदर के ही किसी शख्स ने बनाया था। हल्दिया के इस स्ट्रॉन्ग रूम में नंदीग्राम के साथ-साथ पूर्वी मेदिनीपुर के कई विधानसभा क्षेत्रों की EVMs रखी हैं।

Post Comment

You May Have Missed