उत्तर प्रदेश, राजनीति

यूपी में सरकार ने जारी की एक और लिस्ट, 30 सचिवालय अधिकारियों का ट्रांसफर

यूपी में सरकार ने जारी की एक और लिस्ट, 30 सचिवालय अधिकारियों का ट्रांसफर

लखनऊ: योगी सरकार ने मंगलवार को सचिवालय सेवा के 17 विशेष सचिव तथा 13 संयुक्त सचिवों को को स्थानांतरित किया है। सचिवालय के विभिन्न विभागों में तैनात इन अधिकारियों के विभाग बदल दिए गए हैं। विशेष सचिवों में विनोद कुमार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से सचिवालय प्रशासन, प्रभात कुमार को चिकित्सा शिक्षा से ऊर्जा, आनंद प्रकाश सिंह को ग्रामीण अभियंत्रण से दिव्यांगजन सशक्तीकरण, लाल बहादुर यादव को कृषि से उपभोक्ता मामले, विनय कुमार सिंह को पर्यावरण एवं वन से धर्मार्थ कार्य भेजा गया है।

विनीत प्रकाश को नियुक्ति से सार्वजनिक उद्यम, जय प्रकाश भारती को सूचना से खादी एवं ग्रामोद्योग, सुनील कुमार पांडेय को एमएसएमई से समाज कल्याण, अनिल कुमार को राजस्व से सहकारिता, वेद प्रकाश त्रिपाठी को गृह से राजनैतिक पेंशन, महावीर प्रसाद गौतम को वित्त से सचिवालय प्रशासन भेजा है। वहीं, उमा द्विवेदी को संस्कृति से परिवहन, आनंद कुमार राय को चिकित्सा स्वास्थ्य से रेशम विकास, संजय शुक्ला को ऊर्जा से प्रशासनिक सुधार तथा राजाराम द्विवेदी को राजस्व से लोक सेवा प्रबंधन विभाग स्थानांतरित किया गया है।

यूपी में सरकार ने जारी की एक और लिस्ट, 30 सचिवालय अधिकारियों का ट्रांसफर

इनका भी हुआ तबादला

संयुक्त सचिवों में अमिताभ श्रीवास्तव को आवास एवं शहरी नियोजन से गृह विभाग, दिलीप कुमार शुक्ला को भूतत्व एवं खनिकर्म से पर्यावरण, दुर्गा सिंह चीनी उद्योग को नमामि गंगे, रवींद्र प्रताप सिंह को पशुधन से सैनिक कल्याण, चंद्रशेखर मिश्र को चिकित्सा शिक्षा से चिकित्सा स्वास्थ्य, राजेश प्रताप सिंह को पीडब्ल्यूडी से रेशम विकास, धर्मेंद्र कुमार पाठक को पीडब्ल्यूडी से राजस्व, राज कुमार को औद्योगिक विकास से संस्कृति, अजित प्रताप सिंह को सर्तकता से ग्राम्य विकास, उदयवीर सिंह राठौर को परती भूमि विकास से सचिवालय प्रशासन, कृपा शंकर यादव को न्याय से कार्यक्रम कार्यान्वयन, राजेंद्र कुमार को वित्त से परिवहन तथा सजीवन को वित्त से गृह विभाग स्थानांतरित किया गया है।

यूपी में सरकार ने जारी की एक और लिस्ट, 30 सचिवालय अधिकारियों का ट्रांसफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *