Aadhar: फोन में आधार ऐप पर पीछे हटी सरकार! नहीं करना होगा प्री-इंस्टॉल
Aadhar: केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन पर राष्ट्रीय आईडी एप आधार को पहले से ही इंस्टॉल करने के प्रस्ताव को वापस ले लिया है। कई प्रौद्योगिकी कंपनियों एपल, सैमसंग, गूगल के कड़े विरोध और निजता व सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद यह कदम उठाया गया है। यूआईडीएआई ने इस साल जनवरी में स्मार्टफोन निर्माताओं को सलाह दी थी कि वे नए फोनों में आधार एप पहले से इंस्टॉल करें ताकि नागरिकों के लिए सरकारी सेवाएं सुलभ हों।
यूआईडीएआई ने बयान जारी कर दी जानकारी
यूआईडीएआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय ने इस प्रस्ताव की समीक्षा की है और वह स्मार्टफोन पर आधार एप को पहले से इंस्टॉल करना अनिवार्य बनाने के पक्ष में नहीं है। हालांकि बयान में इस फैसले की कोई वजह नहीं बताई गई। बयान में कहा गया कि आईटी मंत्रालय ने आधार प्रीलोडिंग के प्रस्ताव को छोड़ने का फैसला लेने से पहले इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के स्टेकहोल्डर्स के साथ परामर्श किया था।



Post Comment