Strait Of Hormuz: ईरान से अच्छी खबर सामने आई है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने जानकारी दी है कि Strait Of Hormuz को कमर्शियल जहाजों के लिए खोल दिया गया है। अब किसी भी देश के जहाज को Hormuz में नहीं रोका जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि जब तक लेबनान में सीजफायर जारी रहेगा, जब तक Strait Of Hormuz वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला रहेगा, जो पेट्रोलियम और बाकी प्रोडक्ट्स लेकर खाड़ी से दुनियाभर में जाते हैं।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘लेबनान में हुए सीजफायर के अनुरूप, होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए सीजफायर की शेष अवधि के लिए समुद्री मार्ग पूरी तरह से खोल दिया है। यहां से गुजरने वाले जहाजों को ईरान इस्लामी गणराज्य के पोर्ट और समुद्री संगठन की तरफ से पहले से घोषित समन्वित मार्ग का पालन करना होगा।’
In line with the ceasefire in Lebanon, the passage for all commercial vessels through Strait of Hormuz is declared completely open for the remaining period of ceasefire, on the coordinated route as already announced by Ports and Maritime Organisation of the Islamic Rep. of Iran.
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 17, 2026
ईरान ने जहाजों के लिए रखी ये शर्त
हालांकि, ईरान ने Strait Of Hormuz को पूरी तरह खोलने के साथ ही एक अहम शर्त भी रखी है। ईरानी विदेश मंत्री ने साफ किया कि व्यापारिक जहाजों को ईरान के बंदरगाहों और मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से तय किए गए समन्वित मार्ग का पालन करना पड़ेगा। इसका अर्थ है कि समुद्री यातायात पर ईरान का पूरी तरह से कंट्रोल रहेगा। और सुरक्षित तरीके से उसे ईरान संचालित करेगा।