उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP Weather: प्रदेश में धूप और उमस भरी गर्मी की एंट्री, अब सताएगी गर्मी!

UP Weather: प्रदेश में धूप और उमस भरी गर्मी की एंट्री, अब सताएगी गर्मी!

UP Weather: उत्तर प्रदेश में धूप की तपिश के साथ अब उमस भरी गर्मी की भी एंट्री हो गई है।  इसकी वजह उमस भरी गर्मी और तीखी धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, झांसी और हमीरपुर शहरों में तेज धूप और तपिश से लोग बेहाल रहे।

गुरुवार को प्रदेश भर में तपिश और गर्मी में इजाफा हुआ और 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक फिलहाल गर्मी लगातार बढ़ती रहेगी। इसके बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्के बादलों की अवाजाही दिखेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों में प्रदेश भर में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभावित है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *