उत्तर प्रदेश, एजुकेशन, राजनीति, सोशल मीडिया

Lucknow: प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी के खिलाफ AAP का हल्ला बोल

Lucknow: प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी के खिलाफ AAP का हल्ला बोल
  • प्राइवेट स्कूलों की लूट पर रोक नहीं लगी तो प्रदेशभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा

Lucknow: आप यूपी की छात्र विंग ने निजी स्कूलों की फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। पार्टी के  कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और फीस अधिनियम 2018 को सख्ती से लागू करने की मांग उठाई। छात्र विंग के प्रदेश महासचिव अनित रावत ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से निजी स्कूलों के हवाले कर दी गई है। प्राइवेट स्कूल हर साल मनमाने ढंग से फीस बढ़ाकर अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। यदि जल्द ही इस लूट पर रोक नहीं लगाई गई तो आम आदमी पार्टी छात्र विंग प्रदेशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ेगी।

कागजों तक सीमित रह गया फीस अधिनियम 2018

प्रदेश महासचिव अनित रावत ने कहा कि फीस अधिनियम 2018 केवल कागजों तक सीमित रह गया है और उसका जमीनी स्तर पर कोई पालन नहीं हो रहा है। हमारी सरकार से मांग है कि सभी निजी स्कूलों पर सख्ती से निगरानी रखी जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। आप ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर कमजोर किया है, जिससे निजी स्कूलों का सिंडिकेट मजबूत हो सके। निजी स्कूल अभिभावकों पर कॉपी, किताब, जूते और ड्रेस एक ही दुकान से खरीदने का दबाव बनाते हैं, जो पूरी तरह से गलत और अवैध है। इस प्रकार की जबरन वसूली पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *