लखनऊ में अब स्‍मार्ट मीटर रिचार्ज से लेकर हर समस्या के निस्तारण के लिए चलेगा अभियान  

लखनऊ में अब स्‍मार्ट मीटर रिचार्ज से लेकर हर समस्या के निस्तारण के लिए चलेगा अभियान  

लखनऊ: राजधानी के निवासियों के लिए अच्‍छी खबर है। यहां स्मार्ट मीटर की समस्याओं के निस्तारण के लिए बिजली कर्मी उपभोक्ताओं के घर जाएंगे। कनेक्शन कटने के बाद जिन लोगों ने रिचार्ज नहीं किया है, उनकी बात सुनेंगे और रिचार्ज के लिए अपील करेंगे। इसके लिए पूरे प्रदेश में अभियान शुरू किया गया है।

पॉवर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने बताया कि विद्युत वितरण निगमों के कर्मचारी स्वत: कटे कनेक्शन के उपभोक्ताओं से संपर्क करके उन्हें रिचार्ज करने के लिए प्रेरित एवं सहयोग कर रहे हैं।

गलत बिल की शिकायत तत्काल ठीक कराएं

इसी क्रम में डॉ. गोयल ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों व वरिष्ठ अधिकारियों से अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी ली। निर्देश दिया कि स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का हर दिन निस्तारण किया जाए। यदि गलत बिल की कोई शिकायत आती है तो तत्काल उसे ठीक कराएं।

Post Comment

You May Have Missed