देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

West Asia: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-  अमेरिकी नाकाबंदी के करीब आए ईरानी जहाजों को कर देंगे तबाह

West Asia: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-  अमेरिकी नाकाबंदी के करीब आए ईरानी जहाजों को कर देंगे तबाह

West Asia Crisis: ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी और सख्त चेतावनी सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि ईरान की नौसेना को भारी नुकसान हुआ है और उसके 158 जहाज समुद्र के नीचे पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। ट्रंप के मुताबिक, केवल कुछ फास्ट अटैक शिप्स बचे हैं, जिन्हें उन्होंने अभी तक बड़ा खतरा नहीं माना है। पोस्ट में ट्रंप ने बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान के ये छोटे युद्धपोत अमेरिका की घोषित नाकाबंदी (ब्लॉकेड) के करीब आते हैं, तो उन्हें तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका वही तरीका इस्तेमाल करेगा, जो समुद्र में ड्रग तस्करों के खिलाफ अपनाया जाता है। बता दें कि यहां ट्रंप का इशारा वेनेजुएला पर की गई कार्रवाई की तरफ था। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि समुद्र के रास्ते अमेरिका में आने वाली ड्रग्स में से 98.2% को रोका जा चुका है। उन्होंने इसे अपनी नीति की बड़ी सफलता बताया। उनके बयान में ईरान को सीधी चेतावनी दी गई है कि अमेरिका की नाकाबंदी के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसका जवाब तुरंत और कड़े तरीके से दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *