बरेली में सड़क चौड़ीकरण, कोहाड़ापीर-धर्मकांटा मार्ग पर कार्रवाई के लिए 80 दुकानें चिह्नित

बरेली SSP के आदेश पर नवाबगंज थाने में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम सस्‍पेंड, जानिए मामला

बरेली: मुख्‍यमंत्री ग्रिड्स फेज-2 परियोजना के तहत शहर में सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। नगर निगम ने कोहाड़ापीर से धर्मकांटा और कोहाड़ापीर से कुदेशिया रोड तक मार्ग विस्तार की योजना बनाई है। इसी क्रम में, नगर निगम की टीम ने धर्मकांटा रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है।

इस परियोजना के दायरे में कोहाड़ापीर क्षेत्र की करीब 80 दुकानें आ रही हैं। इन दुकानों के कुछ हिस्से सड़क चौड़ीकरण की जद में हैं। नगर निगम ने इन सभी चिह्नित दुकानों पर लाल रंग से क्रॉस के निशान लगाए हैं। पहले जो दुकानें चिह्नित होने से रह गई थीं, उन्हें भी अब शामिल कर लिया गया है।

नगर निगम बोला- अतिक्रमण हटाने का काम जारी रहेगा

बताया जा रहा है कि निगम ने इन दुकानों को लगभग 20 दिन पहले ही नोटिस जारी कर दिए थे। हालांकि, अब कार्रवाई शुरू होने से व्यापारियों में भारी रोष है। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त समय और कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गई, जिससे उनके रोजगार पर सीधा असर पड़ेगा। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, शहर में यातायात सुधार और विकास के लिए सड़क चौड़ीकरण आवश्यक है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटाने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post Comment

You May Have Missed