मनोरंजन

सिंगर आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सिंगर आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: बॉलीवुड गायिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट हुआ है। फेफड़े में समस्या की वजह से उनकी हालत गंभीर हो गई है। उन्हें शनिवार शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

इससे पहले शनिवार को आशा भोसले की पोती जनाई ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- ‘मेरी दादी आशा भोसले, बहुत ज्यादा थकान और छाती के इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे।’

सिंगर आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

आशा भोसले ने गाए 12,000 से ज्‍यादा गाने

आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उनके “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे गाने आज भी सदाबहार हैं। आशा भोसले के लिए संगीत का सफर इतना भी आसान नहीं था।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *