UP News: यूपी के शिक्षकों को थोड़ी राहत, डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था दो माह के लिए स्थगित

UP News: यूपी के शिक्षकों को थोड़ी राहत, डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था दो माह के लिए स्थगित

UP News: उत्‍तर प्रदेश में शिक्षकों के लिए डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को दो माह के लिए स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एमकेएस सुंदरम ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में शिक्षकों की समस्या के समाधान और डिजिटल अटेंडेंस की दिक्कतों को खत्म करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। आज मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ बेसिक के शिक्षक संगठनों की बातचीत हुई, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (UP News) के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शासन ने फिलहाल डिजिटल अटेंडेंस स्थगित करने पर सहमति दी है, जल्द इसका आदेश जारी होगा। शिक्षकों की समस्या के समाधान और डिजिटल अटेंडेंस की दिक्कत के समाधान के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। इसमें शिक्षाविद, शिक्षक नेता और अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एमकेएस सुंदरम, महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा आदि अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम योगी ने दिया था संवाद कर समाधान निकालने का निर्देश | UP News

इससे पहले डिजिटल अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों की नाराजगी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी डीएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) के साथ मिलकर शिक्षकों व शिक्षक प्रतिनिधियों से संवाद करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारु रूप से चलता रहे, यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इससे पहले भी सीएम ने विभागीय अधिकारियों को शिक्षकों से वार्ता कर समाधान निकालने के निर्देश दिए थे। परिषदीय विद्यालयों में आठ जुलाई से शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसे लेकर शिक्षक पिछले एक सप्ताह से आंदोलनरत थे। सोमवार को भी उन्होंने हर जिले में प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन भेजा।

Previous post

Terrorism in Jammu Division: जम्‍मू में दो महीने में नौ आतंकी हमले, देखें इस साल कैसे फैला आतंकी जाल?

Next post

सावन में हर सोमवार विभिन्न स्वरूपों में दर्शन देंगे बाबा विश्वनाथ, अलग-अलग स्वरूपों में किया जाएगा श्रृंगार

Post Comment

You May Have Missed