उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Bareilly: अब भूखा नहीं रहेगा एक भी गौवंश, भूसा बैंक से गौशालाओं को उपलब्ध कराया जाएगा भूसा

Bareilly: अब भूखा नहीं रहेगा एक भी गौवंश, भूसा बैंक से गौशालाओं को उपलब्ध कराया जाएगा भूसा

Bareilly: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने बरेली स्थित सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब प्रदेश में कोई भी गौवंश भूखा नहीं रहेगा। सरकार जमीनी स्तर पर ऐसी व्यवस्था तैयार कर रही है, जिससे गौशालाओं में चारे की कमी पूरी तरह खत्म हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब साफ कर दिया है कि गौवंश संरक्षण और चुनावी पारदर्शिता दोनों मोर्चों पर सख्ती से काम होगा।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में भूसा बैंक की स्थापना तेजी से की जा रही है। इन बैंकों के जरिए गौशालाओं को नियमित रूप से भूसा उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे निराश्रित गौवंश को भोजन के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि बरेली में इस योजना को लेकर डीएम अविनाश सिंह के साथ विस्तृत समीक्षा की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गौशालाओं की व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाए और कहीं भी लापरवाही न हो।

1000 करोड़ से मजबूत होगा गौसंरक्षण

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही निराश्रित पशुओं के संरक्षण के लिए करीब 1000 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर चुके हैं। इस बजट से गौशालाओं का विस्तार, चारे की व्यवस्था और देखभाल के संसाधनों को बेहतर किया जा रहा है। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि प्रदेश में कोई भी गौवंश भूखा न रहे और सड़कों पर बेसहारा घूमते पशुओं की समस्या खत्म हो। गौवंश के मुद्दे के साथ ही मंत्री ने चुनावी व्यवस्था पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जा रहा है। इससे फर्जी वोटरों की पहचान कर उन्हें हटाया जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को इसलिए परेशानी हो रही है क्योंकि अब फर्जी वोटिंग की गुंजाइश खत्म हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *