Dacoit Box Office Collection Day 1: आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ आखिरकार 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं, जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत ठीक-ठाक रही। रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर छाई, जिसकी वजह से नई फिल्मों की कमाई पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा, लेटेस्ट रिपोर्टों के अनुसार ‘डकैत’ ने अपने पहले ही दिन दुनिया भर में 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।
दुनियाभर में कमाए 13 करोड़
‘डकैत’ ने 3,800 शो में 6.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 7.57 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक 6.50 करोड़ हो गया है। विदेशों में फिल्म ने कुल 6.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 13.57 करोड़ हो गया है। तेलुगू वर्शन ने 1,883 शो में 5.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 41.0% ऑक्यूपेंसी के साथ कलेक्शन में बढ़त बनाई। हिंदी वर्शन ने 1,917 शो से 12.0% की कम ऑक्यूपेंसी के साथ 90 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया।
आदिवी शेष–मृणाल ठाकुर की प्रेम कहानी
‘डकैत’ एक ऐसे हत्या के दोषी की कहानी है, जो जेल से एक ही मकसद के साथ भाग निकलता है और वो है अपनी प्रेमिका से बदला लेना। इसके बाद घटनाओं का एक ऐसा सिलसिला शुरू होता है, जो सही और गलत के बीच की रेखा को धुंधला कर देता है। पहली बार निर्देशन कर रहे शेनिल देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर, प्रकाश राज और अनुराग कश्यप हैं।