लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गुरुवार को भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उसे ‘जनविरोधी’ और ‘लोकतंत्र की धोखेबाज’ करार दिया है। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए रणभेरी फूंक दी।
अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि भाजपा साजिशों की राजनीति करती है, इसलिए 2024 से भी अधिक सावधानी के साथ जमीनी स्तर पर काम करना होगा। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के राज में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अस्पतालों में गरीबों को इलाज नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के साथ ‘राजनीतिक छल’ कर रही है।
वोट कटवाने की साजिश और चुनाव आयोग पर सवाल
अखिलेश यादव ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर (SIR) में नकली हस्ताक्षर के जरिए वोट कटवाए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इस गंभीर धांधली पर चुनाव आयोग निष्क्रिय क्यों है? उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर बूथ पर जाकर सक्रिय रहें और भाजपा की इन साजिशों को नाकाम करें।
अखिलेश यादव ने सरकार की विकास योजनाओं की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि “लखनऊ में 7 हजार करोड़ रुपये में बना ग्रीन कॉरिडोर गलत डिजाइन का शिकार है। आज हर चौराहे पर पुलिस लगानी पड़ती है।” “भाजपा सरकार ने 9 साल में एक भी नया बिजली प्लांट नहीं लगाया। स्मार्ट मीटर के नाम पर बिलों में धांधली हो रही है और उपभोक्ता परेशान हैं।” भाजपा ने नया कुछ नहीं बनाया, बल्कि समाजवादियों द्वारा बनाए गए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसी विश्वस्तरीय सड़कों की विरासत को भी सही से नहीं संभाल पा रही है।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु-
दिनांकः 09.04.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का राजनीतिक चरित्र जनविरोधी है। वह राजनीति के साथ छल करती है। लोकतंत्र के साथ… pic.twitter.com/VnrVYIfTHW— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 9, 2026
किसानों और विकास की दुश्मन भाजपा
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार ने कन्नौज का काऊ मिल्क प्लांट बंद कर दिया और किसान बाजार तक बेच दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का विकास से कोई वास्ता नहीं है और भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड इस सरकार में टूट चुके हैं।
कार्यक्रम के दौरान नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी और सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर भाजपा की नाकामियों को उजागर करने का आह्वान किया।