Akhilesh से मिले इरफान सोलंकी, पत्नी नसीम सोलंकी भी रहीं साथ, तेज हुई सियासी हलचल

Akhilesh से मिले इरफान सोलंकी, पत्नी नसीम सोलंकी भी रहीं साथ, तेज हुई सियासी हलचल

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर पहुंचे. यहां वो एक शादी समारोह में शामिल हुए थे. इस दौरान सपा नेता और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी भी सपा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे. सोलंकी के साथ उनकी पत्नी और सीसामऊ सीट से सपा विधायक नसीम सोलंकी भी मौजूद रही. इस मुलाक़ात की तस्वीरें सामने आई हैं. सपा अध्यक्ष से मुलाकात की तस्वीरें सपा नेता इरफान सोलंकी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर की हैं. जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव के प्रति अपने प्रेम को ज़ाहिर किया है. तस्वीरों में उनके साथ पत्नी नसीम सोलंकी भी बैठी दिखाई दे रहे हैं.

अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे इरफान सोलंकी

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इरफ़ान सोलंकी ने लिखा- ‘पीडीए के महानायक हमारे महबूब नेता पूर्व मुख्यमंत्री परम आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के कानपुर आगमन पर उनका मार्गदर्शन और सानिध्य प्राप्त हुआ.’ वहीं एक और तस्वीर में इरफान सोलंकी सपा समर्थकों के साथ अखिलेश यादव के स्वागत में खड़े दिखाई दे रहे हैं. इरफ़ान सोलंकी की ये तस्वीर आगामी चुनाव को देखते हुए बेहद अहम मानी जा रही हैं. दरअसल सोलंकी ने एक बार कहा था कि इस चुनाव में उनकी पत्नी नसीम सोलंकी और वो ख़ुद दोनों ही चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हम में से एक सांसदी का चुनाव लड़ेगा और एक विधायकी का चुनाव लड़ेगा. हालांकि ये बात उन्होंने कानपुर कोर्ट में पेशी के दौरान कही थी.

बता दें कि सपा अध्यक्ष अपने एक दिवसीय दौरे पर कानपुर पहुंचे थे, जहां वो अकबरपुर के बारा गाँव में एक शादी समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया था. सपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं जो लोगों में जोश और उत्साह देख रहा हूं उससे साफ़ है कि जनता बदलाव चाहती है और महंगाई और नफरत के बुरे दिन जाने वाले हैं. अखिलेश ने कहा कि हमारी विदेश नीति कमजोर हो चुकी है. जो विश्वगुरू बनने का सपना था वो पीछे छूट गया है. इस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा कोई पार्टी या सर्कस है मुख्यमंत्री ख़ुद ही अपने सांसद का मजाक उड़ा रहे हैं.

Post Comment

You May Have Missed