PM Modi: आज तीन राज्यों- असम, पुदुचेरी और केरल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों प्रदेशों के मतदाताओं से बड़ी संख्या में बाहर आकर लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिला मतदाताओं से लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर वोट देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विधानसभा चुनाव 2026 में रिकॉर्ड मतदान की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा, वोट डालना नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाना चाहिए। यह प्रक्रिया राज्य के भविष्य को आकार देने में सहायक होगी। प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है।
2026 ലെ നിയമസഭാ തെരഞ്ഞെടുപ്പിൽ വോട്ട് ചെയ്യുന്നതിൽ വൻ പങ്കാളിത്തം ഉറപ്പാക്കാൻ കേരളത്തിലെ ജനങ്ങളോട് ആഹ്വാനം ചെയ്യുന്നു. റെക്കോർഡ് പങ്കാളിത്തം കേരളത്തിന്റെ ജനാധിപത്യ മനോഭാവത്തിന് ഊർജ്ജം പകരും. പ്രത്യേകിച്ച് സംസ്ഥാനത്തിലെ യുവജനങ്ങളും സ്ത്രീകളും വോട്ട് രേഖപ്പെടുത്താൻ മുന്നോട്ട്…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2026
As the Puducherry Assembly elections commence, I urge every voter to come out and participate in record numbers. I especially appeal to our youth and to women voters to strengthen the process of democracy. Every vote matters in shaping the future of Puducherry.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2026
As polling begins for the Assam Assembly elections 2026, I appeal to the people of Assam to exercise their franchise in large numbers. I hope that the state’s youth and women voters participate enthusiastically and make this election a celebration of democracy and public duty.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2026
जनता से रिकॉर्ड भागीदारी की अपील
पीएम मोदी ने केरल, पुदुचेरी और असम की जनता से अलग-अलग एक्स पोस्ट में अपील की। 2026 के विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने राज्य के युवाओं और महिलाओं से आगे आकर बड़ी संख्या में अपने वोट डालने का अनुरोध किया। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा,पुदुचेरी के प्रत्येक मतदाता से रिकॉर्ड संख्या में इस चुनाव में भाग लेने की अपील है। उन्होंने कहा कि पुदुचेरी के भविष्य को आकार देने में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पीएम मोदी ने असम के लोगों को भी लोकतांत्रिक कर्तव्यों की याद दिलाई
मतदान शुरू होने के बाद पीएम मोदी ने असम के लोगों से भी बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा, राज्य के युवा और महिला मतदाता उत्साहपूर्वक चुनाव में भाग लें। यह चुनाव लोकतंत्र और सार्वजनिक कर्तव्य का उत्सव बनेगा।