भाजपा की आपसी लड़ाई से प्रभावित हो रहा प्रदेश का विकास: Ajay Rai

UP Politics: अजय राय ने पीएम मोदी को कहे अपशब्द, भड़की भाजपा; सीएम योगी ने भी कसा तंज

Ajay Rai: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दरकिनार किए जाने और उन्हें शामिल न होने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भाजपा के अंदर असंतोष चरम पर है जो अब कार्यक्रमों में भी नजर आ रहा है, स्थापना दिवस जैसे कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री होकर भी योगी आदित्यनाथ को दरकिनार कर दिया गया, यह इस बात को प्रमाणित करता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बीते दिन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष, सरकार के डिप्टी सीएम और मंत्री व नेता उपस्थित रहे, लेकिन उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद नहीं थे।

अजय राय ने कहा, जबकि वह प्रदेश में ही थे लेकिन स्थापना दिवस कार्यक्रम में नहीं शामिल हुए। भाजपा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर व्यापक असंतोष है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि स्थापना दिवस के कार्यक्रम में जो वहां नहीं उपस्थित थे, उन नेताओं पदाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जोड़ा गया और संबोधन भी हुआ, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस प्रक्रिया से भी दूर रखा गया। इससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर आंतरिक मतभेद और तनाव चरम पर हैं।

Post Comment

You May Have Missed