Bareilly: छठे और सातवें मैच में रनों का आंकड़ा दो सौ पार
-
एसएनएस बुलंदशहर की 13 रन से तो एमडीसी की 183 रनों से हुई जीत
Bareilly: श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स के छठे और सातवें मुकाबले में रनों की बारिश हुई। दोनों मैचों में आंकड़ा दो सौ रन पार हुआ। छठे मुकाबले में एसएनएस बुलंदशहर ने 222 रन बनाए और जीएसटी आरसीसी बरेली को 209 रन पर रोक कर 13 रन से जीत हासिल की। वहीं सातवें मुकाबले में मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन (एमएसडी) ने 242 रन बनाए और एसआरएमएस किंग्स को 59 रन पर पैवेलियम पहुंचा कर 183 रनों के अंतर से मैच अपने नाम किया। जीएसटी आरसीसी बरेली के खिलाफ 10 चौकों और 5 छक्के की मदद से 48 गेंदों पर आक्रामक 90 रन बनाने वाले एसएनएस बुलंदशहर के बल्लेबाज अनुभव सिंह मैन आफ द मैच बने। जबकि एसआरएमएस किंग्स के खिलाफ 24 गेंदों पर 47 रन बनाने के साथ एक विकेट लेने वाले एमडीसी के हर्ष को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। बता दें कि एसपी नार्थ मुकेश चंद्र मिश्रा और सीओ हाईवे शिवम आशुतोष ने मैच देखने पहुंचे। एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति ने उनका स्वागत किया और टूर्नामेंट की जानकारी दी।

श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्थित एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम में श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स का छठा मैच एसएनएस बुलंदशहर और जीएसटी आरसीसी बरेली के बीच खेला गया। एसएनएस बुलंदशहर के कप्तान शिवांक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनके फैसले को खिलाड़ियों ने सही साबित किया और टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। जवाब में जीएसटी आरसीसी बरेली की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। नतीजा एसएनएस बुलंदशहर ने 13 रन से मैच जीत लिया।

श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स का सातवां मैच ग्रुप-सी की टीम मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एमडीसी) और एसआरएमएस किंग्स बरेली के बीच हुआ। एमडीसी के कप्तान प्रशांत चौधरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 242 रन का बनाए। 242 रन का पीछा करने उतरी एसआरएमएस किंग्स की टीम बड़े लक्ष्य के दबाव में 59 रनों पर सिमट गई।




Post Comment