Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज, जानिए 10 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम?
Weather Update: उत्तर-पश्चिम में सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से इन दिनों मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर के पहाड़ी इलाकों और उससे सटे मैदानी क्षेत्रों में 10 अप्रैल तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं और इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इस समय पाकिस्तान और पंजाब के आसपास ऊपरी वायुमंडल में मौजूद है, जिसके साथ एक कम दबाव का क्षेत्र भी बना हुआ है। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में चक्रवाती हवाएं चल रही हैं जिससे वातावरण में अस्थिरता बढ़ रही है।
आंधी और बिजली गिरने की संभावनाएं तेज
इसी के साथ मध्य और पूर्वी भारत के ऊपर लगभग 80 समुद्री मील की गति से बह रही ठंडी हवाएं इन सभी प्रणालियों को और मजबूत कर रही है, जिससे तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मंगलवार और बुधवार को मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और कुछ जगह आंधी, संवेदनशील स्थानों पर हिमस्खलन और भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है।



Post Comment