UP Election 2027: अखिलेश बोले- संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की जिम्मेदारी पीडीए की

पीडीए के लोगों पर हो रही एनकाउंटर और बुलडोजर की कार्रवाई: Akhilesh Yadav

UP Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो रही हैं. इस बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दावा किया कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी सरकार बनने जा रही है, इसलिए ‘भाजपाई’ घबराये हुए हैं. उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की जिम्मेदारी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की है. उन्होंने कहा, ‘‘बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का संविधान, डॉ. राममनोहर लोहिया के सिद्धांत और नेताजी मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के रास्ते पर समाजवादी पार्टी चल रही है. समाजवादी अन्याय के विरूद्ध डटकर मुकाबला करते हैं. संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी और पीडीए मिलकर लड़ेगा.’’

युद्ध खत्म होगा तो हमारी अर्थव्यवस्था सुधरेगीअखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “हम चाहते हैं जल्दी से जल्दी युद्ध खत्म हो. हम समाजवादी लोग युद्ध के खिलाफ रहे हैं. युद्ध खत्म होगा तो हमारी अर्थव्यवस्था जो खराब हो रही है वह सुधरेगी. युद्ध की वजह से गैस सिलेंडर के लिए लाइनें लग रही है. बीजेपी सरकार खाली सिलेंडर तो दे सकती है लेकिन भरे सिलेंडर नहीं दे पा रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से खाद की बोरी से खाद की चोरी कर ली वैसे ही गैस सिलेंडर नपवा लो तो वजन कम ही मिलेगा. सुना है किरोसिन बिकने लगा है. इंडक्सन प्लेटे बिकने लगी है. जिस समय चुनाव खत्म हो जाएगा डीजल-पेट्रोल की कीमते बढ़ जाएगी.’’

हमें 2027 की तैयारी करनी हैअखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘हमें 2027 की तैयारी करनी है. कन्नौज में तीनों सीटें जीतनी है. सभी सीटें समाजवादी पार्टी जीतने जा रही है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जब जनता से हार जाती है तब चुनाव आयोग से मिलकर साजिश करती है.’’ उन्होंने कहा कि सपा महिलाओं को आरक्षण, सम्मान और अधिकार मिलने के पक्ष में है, लेकिन बीजेपी सरकार की नीयत सही से आरक्षण देने की नहीं है. अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी वह दल है जिसने भारत का झंडा कभी नहीं अपनाया.

Post Comment

You May Have Missed