मनोरंजन

पुरानी हवेली के साथ ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, बॉलीवुड तिगड़ी की दमदार कॉमेडी

पुरानी हवेली के साथ 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, बॉलीवुड तिगड़ी की दमदार कॉमेडी

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: डायरेक्‍टर प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें पुरानी हवेली से लेकर कई ट्विस्ट और टर्न नजर आए। ट्रेलर में अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की दमदार कॉमेडी नजर आई। ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर में ‘वधुसुर’ की कहानी को दिखाया जाएगा।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि फिल्म का असली भूत ‘वधुसुर’ है। जिससे अक्षय कुमार का आमना सामना होगा। फिल्म का ट्रेलर कुछ-कुछ ‘भूल भुलैया’ की याद दिलाता है। क्योंकि इसमें भी हवेली का कनेक्शन दिखाया गया है।

ट्रेलर में दिखी इन किरदारों की खास झलक

‘भूत बंगला’ के ट्रेलर में कई किरदारों की झलक देखने को मिली। तब्बू का किरदार उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की याद दिलाता है। तंत्र-मंत्र के आस पास तब्बू का कैमियो नजर आया। इसके अलावा अक्षय कुमार की कॉमेडी टाइमिंग जबरदस्त है। परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव की दमदार कॉमेडी किसी का भी दिल जीत लेगी। वामिका गब्बी का अक्षय के साथ रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा। वहीं, मिथिला पालकर का भी फिल्म में अहम रोल है।

अक्षय कुमार की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म में अक्षय और प्रियदर्शन ने 14 साल बाद काम किया है। 16 मार्च रात 9 बजे से ‘भूत बंगला’ के पेड प्रिव्यू शोज थिएटर्स में शुरू हो जाएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक डरावनी लेकिन कॉमेडी से भरपूर फिल्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *