उत्तर प्रदेश

एसआरएमएस रिद्धिमा में भरतनाट्यम कार्यक्रम अमृत मंथन का आयोजन

एसआरएमएस रिद्धिमा में भरतनाट्यम कार्यक्रम अमृत मंथन का आयोजन

बरेली: एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार (05 अप्रैल) शाम भरतनाट्यम कार्यक्रम अमृत मंथन आयोजित हुआ। इसमें भरतनाट्यम गुरुओं और विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से दर्शकों का मनोरंजन किया और आशीर्वाद हासिल किया। कार्यक्रम का आगाज भरतनाट्यम के विद्यार्थियों आद्या, मेहर, अवंतिका, अनिका, अनंशी, चिरन्य, मायरा, पायरा, वंदिगी, राध्या, आन्वी, भव्या, सान्वी, संस्कृति, अनुरिति, साव्या, अक्षिता, प्राग्वी, शाम्भवी ने भैरवाष्टकम पर अपनी शानदार प्रस्तुति से किया। फिर अष्टलिंगम, तन्तवम शिव शिव शंकर, चंद्रचूड और बंगाली गीत आछे जामाई दिगंबर पर अपनी नृत्य प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया।

अपने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए भरतनाट्यम रोबिन ए और तनया भट्टाचार्य भी मंच पर आए। रोबिन ए ने अर्धनारीश्वर और तनया भट्टाचार्य ने शिव सदाक्षरा स्रोतम पर अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को सीखने के लिए कई सबक दिए और दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन डा.आशीष कुमार और दीपाली सक्सेना ने किया।

एसआरएमएस रिद्धिमा में भरतनाट्यम कार्यक्रम अमृत मंथन का आयोजन

इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति, आशा मूर्ति, आदित्य मूर्ति, ऋचा मूर्ति, देविशा मूर्ति, उषा गुप्ता, डॉ. रजनी अग्रवाल, डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. शैलेश सक्सेना और शहर के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *