Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में काशी से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पांच निपुण बच्चों को बैग और किताबें देकर सम्मानित किया। कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बच्चों संग काफी खुश नजर आए। उन्होंने खुद बच्चों के कंधे पर स्कूल बैग पहनाया और किताबें दी। उनसे हालचाल पूछा।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले सरकार के एजेंडे में शिक्षा नहीं थी। गरीब बच्चों के बारे में किसी को कोई चिंता नहीं थी। उनके लोग नकल कराते थे। आज ऐसा नहीं है। आज परिवेश और पद्धति दोनों में बदलाव आया है। अब बच्चों को पारंपरिक के साथ तकनीकी शिक्षा भी दी जा रही है, जिससे उन्हें रोजगार भी मिले। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी देखी और उनसे प्रोजेक्ट के बारे में पूछा।
स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ, नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्यपुस्तकों व निपुण विद्यालयों एवं निपुण विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र के वितरण हेतु वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/0jWX9MgtjZ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 4, 2026
शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं: सीएम योगी
स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है, मनुष्य को मनुष्य बनाने का सशक्त माध्यम है। इस माध्यम को सफल बनाने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर है, वे यदि परिश्रम करें अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तो सफलता निश्चित मिलेगा। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षकों ने मेहनत किया और ऑपरेशन कायाकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। हर घर से सभी बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने का काम किया।