उत्तर प्रदेश, राजनीति, स्पोर्ट्स

श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-6 का शानदार आगाज

श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-6 का शानदार आगाज

बरेली: एसआरएमएस ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के छठवें सीजन का शुक्रवार (03 अप्रैल) को शानदार शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि महापौर डॉ. उमेश गौतम ने ट्रॉफी का अनावरण के साथ सभी को टूर्नामेंट की बधाई दी और सभी टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाओं के साथ अच्छे खेल के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति की गेंद पर शाट खेल कर विधिवत रूप से मैच के आरंभ होने की घोषणा की। एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी और बजाज टेक्सटाइल अमरोहा के बीच आरंभ होने वाले टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में टॉस किया।

श्रीराम मूर्ति स्मारक इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार दोपहर आयोजित टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि महापौर डॉ. उमेश गौतम ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और खेलों से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम सब क्रिकेट प्रेमी हैं, खुद भी खेलते हैं। क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसे खेलने वाले के जीवन में जीतने के शक्ति आ जाती है। वह हर काम में सफलता हासिल करने में सक्षम हो जाता है। खेलों से मिलने वाली हार और जीत इसकी मुख्य वजह है। यह भावना खिलाड़ी बनाती है और अहंकार से दूर रखती है। उन्होंने खिलाड़ियों को अहंकार से दूर रहने का संदेश देकर खेल को जीवन में उतारने का आह्वान कर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-6 का शानदार आगाज

अगला सीजन-25 फार्मेट में होने का ऐलान

इससे पहले उद्घाटन समारोह में एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति ने 20-20 ओवर के स्थान पर प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट का अगला सीजन टी-25 फार्मेट में होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह सही बात है कि सफलता में अहंकार ही सबसे बड़ी बाधा है। अहंकार से दूर रहने वाला व्यक्ति सफल होता है और उसे सभी लोग याद रखते हैं। खेलों से भी यही सीख मिलती है। एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी एवं बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक आदित्य मूर्ति ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना का धन्यवाद किया।

उन्होंने बताया कि आयोजन समिति ने बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट इनामी राशि भी इस बार बढ़ाई है। पिछले वर्ष 2025 में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ एक लाख हजार रुपये और रनरअप टीम को ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया था, जबकि इस बार विजेता टीम को दो लाख रुपये और रनर अप टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 11 हजार रुपये, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को 5100- 5100 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। सभी मैचों में मैन ऑफ द मैच रहने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-6 का शानदार आगाज

एसआरएमएस ट्रस्‍ट का क्रिकेट में दिए जा रहे योगदान का भी जिक्र

आदित्य मूर्ति ने एसआरएमएस ट्रस्ट द्वारा क्रिकेट में दिए जा रहे योगदान को भी जिक्र किया। इस मैदान पर कूच बिहार ट्राफी के तीन मैच सफलतापूर्वक आयोजन की भी जानकारी दी। उन्होंने बरेली में विकसित हो रहे क्रिकेट के लिए सभी क्रिकेट प्रेमियों और बरेली क्रिकेट एसोसिएसन को बधाई दी। कहा कि एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी में इस समय दो सौ से ज्यादा बच्चे क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसमें 25 से ज्यादा लड़कियां भी शामिल हैं। इनके लिए अलग से कोच रखा गया है। एसआरएमएस ट्रस्ट ने उन्नाव में भी फ्लड लाइट युक्त स्टेडियम विकसित किया है। वहां भी मैच आयोजित हो रहे हैं।

उद्घाटन समारोह का संचालन डा.आशीष कुमार ने किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी सीताराम सक्सेना और सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी ओपी कोहली, पीएनबी एसआरएमएस के ब्रांच मैनेजर अंकित भारद्वाज, बैंक आफ बड़ौदा के डिप्टी रीजनल मैनेजर संतोष कुमार गुप्ता, बैंक आफ बड़ौदा के एसआरएमएस ब्रांच मैनेजर राजीव कुमार श्रीवास्तव, स्वास्तिक मार्वल के एमडी निखिल अग्रवाल, इंजीनियर सुभाष मेहरा, डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डॉ. एमएस बुटोला, डॉ. जसप्रीत कौर, डॉ. मुथ्थु महेश्वरी, डॉ. शैलेश सक्सेना, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. अमित शर्मा, चीफ क्यूरेटर रविंदर, टूर्नामेंट आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बजाज टेक्सटाइल अमरोहा को एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी ने हराया

श्रीराम मूर्ति स्मारक इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार दोपहर पहला मैच ग्रुप-बी की एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी बनाम बजाज टेक्सटाइल अमरोहा के टीमों के बीच हुआ। इसमें एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी के कैप्टन आदर्श शर्मा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजों ने इस फैसले को सही साबित करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 162 रन बनाए, जिसमें विश्वेंद्र चौधरी ने आक्रामक खेलते हुए अर्धशतक के साथ टीम की ओर से सर्वाधिक 50 रन बनाए। विश्वेंद्र ने 26 गेंदों सामना करते हुए 7  चौके और 2 छक्के लगाए।

श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-6 का शानदार आगाज

162 रन के जवाब में बजाज टैक्सटाइल की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 18 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 18.4 ओवर में 152 रन बना सकी। नतीजा एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी ने 10 रन से मैच जीत लिया। एसआरएमएस की ओर से अनुज शर्मा ने 3.4 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। सौरभ और अभिषेक ने 2-2 विकेट लिए। आक्रामक अर्धशतक लगाने वाले एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी के विश्वेंद्र को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *