उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP Toll Tax: एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा, बढ़ गए टोल के दाम

UP Toll Tax: एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा, बढ़ गए टोल के दाम

UP Toll Tax Rate: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस वे पर सफर करना है तो अब आपको अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी. उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यूपीडा ने प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी है. नई दरों के मुताबिक अलग-अलग कैटेगरी के वाहनों पर 5 रुपये से 85 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. यूपीडा की ओर से जारी संशोधित दरों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. नई दरें एक अप्रैल से ही लागू हो चुकी हैं. जिसके साथ ही यूपी के एक्सप्रेस वे पर सफ़र करना अब पहले से अधिक महंगा हो गया है. हालांकि नई संशोधित दरे पहले से जारी मासिक और वार्षिक पास पर लागू नहीं होंगी.

यूपी में एक्सप्रेसवे पर सफर करना हुआ महंगा

यूपीडा का कहना है कि टोल टैक्स में ये बढ़ोतरी सालाना समीक्षा के बाद की गई है, जिसमें एक्सप्रेस वे के रखरखाव, संचालन और महंगाई समेत तमाम बातों का ध्यान रखा गया है. नई टोल दरों के मुताबिक़ एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को अब 5 रुपये अतिरिक्त टैक्स देना होगा. जबकि कार, जीप, वैन जैसे वाहनों के लिए 10 रुपये टोल टैक्स बढ़ाया गया है और ओवरसाइज वाहनों पर टोल टैक्स 85 रुपये तक बढ़ गया है.

आगरालखनऊ एक्सप्रेस वे नई दरें

  • दो पहिया वाहन, तीन पहिया और लीगल रजिस्टर्ड ट्रैक्टर- 335 रुपये

  • कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन- 675 रुपये

  • हल्के व्यवसायिक वाहन, माल वाहक या मिनी बस- 1065 रुपये

  • बस और ट्रक- 2150 रुपये

  • भारी निर्माण कार्य मशीन- 3290

  • ओवर साइज्ड वाहन- 4250

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे नई टोल दरें

  • दो पहिया वाहन, तीन पहिया और लीगल रजिस्टर्ड ट्रैक्टर- 350 रुपये

  • कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन- 700 रुपये

  • हल्के व्यवसायिक वाहन, माल वाहक या मिनी बस- 1105 रुपये

  • बस और ट्रक- 2240 रुपये

  • भारी निर्माण कार्य मशीन- 3430 रुपये

  • ओवर साइज्ड वाहन- 4400 रुपये

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर नई टोल दरें

  • दो पहिया वाहन, तीन पहिया और लीगल रजिस्टर्ड ट्रैक्टर- 315 रुपये

  • कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन- 635 रुपये

  • हल्के व्यवसायिक वाहन, माल वाहक या मिनी बस- 1000 रुपये

  • बस और ट्रक- 2025 रुपये

  • भारी निर्माण कार्य मशीन- 3100 रुपये

  • ओवर साइज्ड वाहन- 3980 रुपये

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर नई टोल दरें

  • दो पहिया वाहन, तीन पहिया और लीगल रजिस्टर्ड ट्रैक्टर- 145 रुपये

  • कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन- 295 रुपये

  • हल्के व्यवसायिक वाहन, माल वाहक या मिनी बस- 440 रुपये

  • बस और ट्रक- 845 रुपये

  • भारी निर्माण कार्य मशीन- 1345 रुपये

  • ओवर साइज्ड वाहन- 1755 रुपये

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *