Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख की चेतावनी- जिलाध्यक्ष ने टिकट दिलाने का ठेका लिया तो खैर नहीं

भाजपा के शासनकाल में फ्रॉड प्रदेश बन गया यूपी: Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में हुई बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्षों को चेतावनी दी कि वे किसी को टिकट दिलाने का ठेका न लें। अगर शिकायत मिली तो फिर खैर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी जिलाध्यक्ष को चुनाव लड़ना है तो वह चुपचाप अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दे और उन्हें बताए। इस पर विचार किया जाएगा। खुद से अपने आप को प्रत्याशी घोषित न करे। बैठक में सपा महानगर और ग्रामीण के जिलाध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्ष भी बुलाए गए।

बैठक में शामिल शहर के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से सख्ती से कहा गया कि कोई भी सार्वजनिक रूप से किसी विधायक, अध्यक्ष या नेता की बुराई न करें। किसी के सार्वजनिक बयान जारी कर देने से पार्टी और संगठन की छवि धूमिल होती है। अगर किसी को नेता से शिकायत है तो हाई कमान को लिखकर भेजें। इस पर जांच कराई जाएगी।

जिलाध्यक्ष के अलावा कोई विधानसभा अध्यक्ष या पदाधिकारी टिकट को लेकर किसी से वादा न करे। सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सतर्कता बरतें। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत करने की बात कही गई।

Post Comment

You May Have Missed