लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बिजली का बिल शुक्रवार रात (03 अप्रैल) 10 बजे से 16 घंटे तक ऑनलाइन जमा नहीं होंगे। इस दौरान यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) अपनी आरएमएस बिलिंग प्रणाली का मेंटेनेंस और कॉन्फिगरेशन का काम करेगा। इस दौरान प्रदेश की पांचों बिजली कंपनियां पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और केस्को कंपनी प्रभावित रहेंगी।
शनिवार दोपहर (04 अप्रैल) 02 बजे के बाद सेवा फिर से शुरू हो जाएगी। इस सेवा बंदी के दौरान बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन, लोड बढ़ाने जैसी सेवाएं नहीं चल पाएंगी।
क्या करें?
प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ता: अपने मीटर का बैलेंस सुनिश्चित कर लें ताकि बिजली न कटे।
बिल का भुगतान: यदि जरूरी हो, तो इस अवधि के पहले ही बिल जमा कर दें या 04 अप्रैल दोपहर 02 बजे के बाद भुगतान करें।