कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर बोले Akhilesh Yadav- जिस अनुपात में दाम बढ़ते हैं, उससे अधिक…

पीडीए के लोगों पर हो रही एनकाउंटर और बुलडोजर की कार्रवाई: Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: देश में एक अप्रैल 2026 से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है. इस पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि बीजेपी युद्ध के बहाने लगातार कमर्शियल गैस के दाम बढ़ाती जा रही है क्योंकि जिस अनुपात में दाम बढ़ते हैं, उससे अधिक अनुपात में कालाबाज़ारी बढ़ती है और भाजपाइयों की मुनाफ़ाखोरी भी. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार पूरी तरह फ़ेल गवर्नमेंट है.

कीमतों मे बढ़ोतरी पर सरकार ने क्या कहा?

इस बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि देश में केवल कमर्शियल एलपीजी की कीमतें बढ़ाई गई हैं, जबकि घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बयान में कहा गया कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसी तरह पीएमयूवाई योजना के तहत गरीबों के लिए एलपीजी सिलेंडरों की सब्सिडी वाली कीमत भी 613 रुपए पर ही बनी हुई है, उसमें भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. बयान में कहा गया कि पिछले साल भी, 60,000 करोड़ रुपए के कुल नुकसान में से 30,000 करोड़ रुपए तेल पीएसयू ने और 30,000 करोड़ रुपए भारत सरकार ने उठाए थे, ताकि भारतीय नागरिकों को एलपीजी की ऊंची अंतरराष्ट्रीय कीमतों से बचाया जा सके.

Post Comment

You May Have Missed