उत्तर प्रदेश, एजुकेशन, राजनीति, सोशल मीडिया

UP Board Result 2026: चार अप्रैल तक पूरा होगा मूल्यांकन; जानिए कब आ सकता है रिजल्ट?

UP Board Result 2026: चार अप्रैल तक पूरा होगा मूल्यांकन; जानिए कब आ सकता है रिजल्ट?

UP Board Result 2026: चार अप्रैल तक पूरा होगा मूल्यांकन; जानिए कब आ सकता है रिजल्ट? उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चार अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। पहले इसके लिए समय सीमा 1 अप्रैल निर्धारित की गई थी, लेकिन ईद-उल-फितर और राम नवमी की छुट्टी के कारण अवधि बढ़ा दी गई है। बोर्ड ने 18 फरवरी से 12 मार्च तक परीक्षाएं आयोजित की थीं, जिसमें इस वर्ष लगभग 52 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।

मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च से शुरू हुआ था, जिसे पूरा करने का लक्ष्य 1 अप्रैल, 2026 तक रखा गया था। इस अवधि को अब 4 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। इसके बाद, बोर्ड परिणाम घोषित करने की तैयारी शुरू करेगा, जिसमें आमतौर पर 15 से 20 दिन लगते हैं।

परिणाम जारी होने की संभावित तिथि

पिछले रुझानों के आधार पर, उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम 15 से 26 अप्रैल के बीच घोषित होने की उम्मीद है। बोर्ड परिणामों के साथ-साथ टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा। पिछले रुझानों को देखें तो बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ जारी करता है। इस बार भी दोनों के कक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *