उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Gas Price Hike: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, जानें नया रेट

Gas Price Hike: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, जानें नया रेट

Gas Price Hike: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सरकारी कंपनियों ने बुधवार को कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 19 किलो सिलेंडर पर की गई है। हालांकि, सरकारी कंपनियों की ओर से घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरों में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी गैस की दरें पहले के जैसी ही हैं। कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुई यह वृद्धि सीधे तौर पर पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण वैश्विक तेल कीमतों में आई तेजी का नतीजा है।

घरेलू एलपीजी दरों में नहीं हुआ कोई बदलाव

हालांकि, सरकार की ओर से घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के लिए पिछली बार सात मार्च को 60 रुपये की वृद्धि की गई थी। दिल्ली में यह सिलेंडर अब 913 रुपये में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *